Top-5 Players With Most Runs In Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
5. सोफी डिवाइन (Sophie Devine): न्यूजीलैंड की महान ऑलराउंडर सोफी डिवाइन वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 38 मैचों में 785 रन बनाकर और 29 विकेट चटकाकर अपनी छाप छोड़ी है। वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
4. मेग लैनिंग (Meg Lanning): ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान मेग लैनिंग इस लिस्ट में मौजूद ना हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस पूर्व खिलाड़ी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के 35 मुकाबले खेले और लगभग 40 की औसत से 992 रन बनाए। खास बात तो ये है कि मेग लैनिंग के बैट से टी20 वर्ल्ड के बडे़ मंच पर शतक भी निकाल है। दुनिया की सिर्फ छह खिलाड़ी ही महिला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में ये कारनामा कर पाईं हैं।
3. एलिसा हीली (Alyssa Healy): ऑस्ट्रेलिया से ही आने वाली पूर्व कैप्टन और अटैकिंग बैटर एलिसा हीली, इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर मौजूद हैं। हीली ने 42 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 129.39 की स्ट्राइक रेट से 1,008 रन बनाए। वो इस टूर्नामेंट में हजार या उससे ज्यादा रन बनानी वाली सिर्फ तीन खिलाड़ियों से में एक हैं।
2. स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor): इस रिकॉर्ड लिस्ट में वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने 35 मैचों में 37.55 की औसत से 1,014 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से 6 अर्धशतक निकले। बताते चलें कि 34 साल की स्टेफनी 131 टी20 मैचों का अनुभव रखती है और अब तक वेस्टइंडीज के लिए 3,518 रन और 98 विकेट ले चुकी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. सुजी बेट्स (Suzie Bates): महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सुजी बेट्स के नाम दर्ज है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 38 साल की सुजी ICC के इस बड़े टूर्नामेंट में 42 मुकाबले खेल चुकी है और इस दौरान उन्होंने 31.17 की औसत और 111.05 की स्ट्राइक रेट से 1,216 रन बनाए हैं। खास बात तो ये भी है कि सुजी बेट्स वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रखती है। उन्होंने 181 T20I में 4,716 रन बनाए हैं।