21 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुवाहाटी में होगा। बीते कुछ सालों में दोनों टीमों के बीच कई यादगार सीरीज हुई है। आइये आज जानते है दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मैचों सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 मैच खेले है जिसकी 39 पारियों में 52.43 की औसत से कुल 1573 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 141 रनों का रहा। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

 

विराट कोहली

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभी तक के करियर में कुल 27 मैच खेले है जिसकी 27 पारियों में 60.30 की औसत से कुल 1387 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट का बेस्ट स्कोर 127 रन का रहा।

 

डेसमंड हेन्स 

Advertisement

तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेसमंड हेन्स हैं। हेन्स ने भारत के खिलाफ 36 मैचों की 36 पारियों में 42.40 की औसत से कुल 1357 रन बनाएं हैं। भारत के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 152 रनों का हैं।

 

राहुल द्रविड़

मिस्टर भरोसेमंद यानी राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 मैचों की 38 पारियों में कुल 1348 रन बनाए हैं। इस  दौरान इनका औसत 42.12 का है और इनका बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रनों का है।

 
Advertisement

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में से एक शिवनारायण चंद्रपॉल ने भारत के खिलाफ 46 मैचों की 41 पारियों में 35.64 की औसत से कुल 1319 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 149 रन रहा है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार