आईपीएल एक बाऱ फिर क्रिकेट फैन्स के दिलों में दस्तक देने वाला है। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां कई रोमांचक मैच फैन्स को देखने मिलते हैं। ऐसे में आईपीएल फ्लैशबैक में जानते हैं आईपीएल इतिहास के पहले सुपरओवर रोमांचक मैच के बारे में।

Advertisement

Advertisement

आईपीएल 2009 ( राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, पहला सुपरओवर)
आईपीएल इतिहास का पहला सुपरओवर आईपीएल 2009 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया था। इस यादगार मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 150 रन बनाए थे। ऐसे में केकेआर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी।

20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सौरव गांगुली (46) आउट हुए जिसके बाद मैच का पासा पूरी तरह से पलटा। जब गांगुली आउट हुए तो केकेआऱ टीम का स्कोर 149 रन था। ऐसे में कामरान खान की आखिरी गेंद का सामना इशांत शर्मा करने वाले थे।

केकेआर को 1 गेंद 2 रनों की दरकार थी और 2 विकेट बचे हुए थे। लेकिन कामरान खान की गेंद पर इशांत शर्मा दो रन नहीं बना सके और दूसरे रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए जिसके कारण मैच टाई हो गया।

अब मैच का फैसला सुपरओवर से होना था

Advertisement

सुपरओवर में केकेआर की तरफ से विस्फोटक क्रिस गेल और मैक्कुलम बल्लेबाजी करने उतरे तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी का भार कामरान खान को दिया गया। सुपरओवर में केकेआर के बल्लेबाज क्रिस गेल ने कामरान खान की 3 गेंद पर चौका जड़कर टीम के स्कोर को 12 रन पर पहुंचा दिया और कुल मिलाकर केकेआर ने सुपरओवर में 15 रन बनाए।

अब बारी थी राजस्थान रॉयल्स की और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यूसुफ पठान ने लक्ष्य को बड़े आसानी के साथ पूरा कर लिया। केकेआर के मिस्ट्री गेंदबाज अजंता मेंडिस के खिलाफ चार गेंद में ही यूसुफ पठान ने 6. 2, 6 और चौका जड़कर राजस्थान रॉयल्स की टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

यूसुफ पठान को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यूसुफ पठान ने पहले तो राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली पारी में 42 रन बनाए थए तो वहीं सुपरओवर में केवल 4 गेंद पर 18 रन बनाकर कमाल कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार