Advertisement

Cricket World Cup 2023 Match 20: इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार (21 अक्टूबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार… Read More

CWC 2023: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया, मौजूदा चैंपियन का बुरा हाल

बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से इस फॉर्मेट में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका की चार मैच में यह तीसरी जीत है, वहीं इंग्लैंड की इतने ही मुकाबलों में तीसरी हार। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 399 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में इंग्लैंड ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर रन ही बना सकी। चोटिल होने के कारण रीस टॉप्ले इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। 

Advertisement

CWC 2023: साउथ अफ्रीका जीत से 2 विकेट दूर, इग्लैंड 16.3 ओवर के बाद 100-8

12 गेंदों में 12 रन बनाकर डेविड विली आउट। लुंगी एंगिडी की गेंद पर कागिसो रबाडा ने हवा में डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। इंग्लैंड 16.3 ओवर के बाद 100-8

CWC 2023: इंग्लैंड बड़ी हार की कगार पर, 15.1 ओवर के बाद 84-7

कोइट्जे ने झटका तीसरा विकाट, आदिल रशीद 14 गेंदों में 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन। इंग्लैंज का स्कोर 15.1 ओवर के बाद 84-7

CWC 2023: कोइट्जे का कहर, इंग्लैंड का स्कोर 69-6 

एक ही ओवर में  गेराल्ड कोइट्जे ने दो बल्लेबाजों को किया आउट।  बटलर के बाद हैरी ब्रूक को भी किया शिकार। ब्रूक ने 25 गेंदों में 17 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।

Advertisement

CWC 2023: कप्तान जोस बटलर भी हुए आउट, इंग्लैंड का स्कोर 67-5

कप्तान जोस बटलर भी हुए आउट। 7 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्ज़ी की गेंद पर क्विंटन डी कॉक को आसान सा कैच थमा बैठे। इंग्लैंड का स्कोर 67-5

CWC 2023: बेन स्टोक्स भी हुए फ्लॉप इंग्लैंड का स्कोर 38-4

बेन स्टोक्स भी हुए फ्लॉप, अपने पहले मैच में 8 गेंदों में 5 रन बनाकर बने कागिसो रबाडा का शिकार। रबाडा को उनकी गेंद पर आसान सा कैच दे बैठे। इंग्लैंड का स्कोर 38-4

CWC 2023: इंग्लैंड की बहुत खराब शुरूआत, बेयरस्टो, मलान और रूट सस्ते में ढेर

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की खराब शुरूआत, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान और जो रूट सस्ते में आउट होकर पेवलियन लौटे। इंग्लैंड 6 ओवर के बाद 29-3

Advertisement

CWC 2023: साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, क्विंटन डी कॉक 4 रन बनाकर बने रीस टॉप्ले का शिकार। साउथ अफ्रीका 5-1

CWC 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए कई बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में टेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं


साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ले।

CWC 2023: जोस बटलर 5000 रन पूरे करीब

इंग्लैंड के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज अगर 105 रन बना लेते वनडे मे 5000 रन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह इंग्लैंड के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक इयोन मोर्गन, जो रूट, इयान बेल, पॉल कॉलिंगवुड ने ही यह कारनामा किया है। बटलर ने 172 मैच की 145 पारियों में 4895 रन बनाए हैं।  

Advertisement

CWC 2023: इंग्लैंड के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अगर इस मैच में 72 रन बना लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और कुल 25वें खिलाड़ी बन जाएंगे। रूट ने वर्ल्ड कप में अब तक खेली गई 19 पारियों में 928 रन बनाए हैं। 

CWC 2023: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, कौन किस पर पड़ा है भारी, देखें आंकड़े

इंग्लैंड औऱ साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में कुल 69 मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 33 और इंग्लैंड ने 30 मैच जीते हैं, वहीं 5 मैच बेनतीजा और 1 टाई रहा है। वर्ल्ड कप रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 7 मैच खेले हैं। जिसमें इंग्लैंड ने 4 और साउथ अफ्रीका ने 3 जीते हैं। पिछली दो टक्कर में इंग्लैंड विजयी रही है।  

Load More

मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार (21 अक्टूबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम को पिछले मैच में बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ और साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के हाथों हार मिली थी। साउथ अफ्रीका को तीन में से दो मैच में जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में। 
 

Tags

RELATED ARTICLES