ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा। वो आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 10 मैच खेले जिसमें वो सिर्फ 52 रन और 6 विकेट चटका पाए। उनके ऐसे प्रदर्शन के बाद अब आगामी आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये 3 टीमें ग्लेन मैक्सवेल को खरीदना चाहेंगी। ग्लेन मैक्सवेल को मेगा ऑक्शन में कम से कम 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
विस्फोटक अंदाज में रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल पर दिल्ली कैपिल्स की नज़रें होंगी। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2018 में मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इसके लिए उन्होंने मैक्सवेल पर 9 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे। कैपिटल्स हमेशा से ही ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स पर भरोसा करती आई है ऐसे में अगर मेगा ऑक्शन में मैक्सवेल उनके हाथ आते हैं तो वो उन्हें आसानी से जाने नहीं देंगे।