आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर में एक बार फिर से सिक्योरिटी की पोल खुलती हुई दिखी। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले की दूसरी ही गेंद से पहले एक फैन मैदान के अंदर घुस आया और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के करीब पहुंच गया।
आईपीएल 2022 में ये नज़ारा तीसरी बार देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो ये युवा फैन विराट कोहली के पास पहुंच जाता है और फिर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है लेकिन विराट हाथ आगे नहीं बढ़ाते हैं।
इसके बाद ये फैन खुद ही विराट का हाथ पकड़कर हैंडशेक कर लेता है। विराट से हैंडशेक करने के बाद सिक्योरिटी इस फैन को उठाकर बाहर लेकर जाती है। इस घटना से ये तो साफ हो गया है कि आईपीएल में सिक्योरिटी के साथ कोई भी खिलवाड़ कर सकता है। कहीं न कहीं ऐसी घटनाओं के बार-बार होने से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लाज़मी हैं।
Just one ball and an intruder enters the Narendra Modi Stadium #ipl2022 #qualifier2 pic.twitter.com/jncREkSZG5
— Sidney Kiran (@Gunnersyd) May 27, 2022