टूट गया हिटमैन Rohit Sharma का अनोखा रिकॉर्ड, Abhishek Sharma ने सिर्फ 1 छक्का जड़कर रचा इतिहास (Indian Batter Abhishek Sharma)
India vs West Indies 1st T20I: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने 10 गेंदों में 21 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
अभिषेक ने मैथ्यू फोर्ड द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा, इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक पहले नंबर पर आ गए हैं। इस फॉर्मेट में पहले ओवर मे 168 गेंदों अभिषेक ने 13वां छक्का जड़ा। वहीं रोहित ने पहले ओवर में 401 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के जड़े थे।