Adam Zampa 200 ODI Wickets: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (18 सितंबर) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जैम्पा ने इतिहास रच दिया।
जैम्पा ने इस मुकाबले में अपना पहला विकेट चटकाते ही 200 वनडे विकेट पूरे कर लिए और इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे स्पिनर बन गए। उनसे पहले महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर थे। एडम जैम्पा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले कुल सातवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, शेन वॉर्न, मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन और क्रेग मैक्डरमॉट यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट
- ग्लेन मैक्ग्रा — 249 मैच, 380 विकेट
- ब्रेट ली — 221 मैच, 380 विकेट
- शेन वॉर्न — 193 मैच, 291 विकेट
- मिचेल स्टार्क — 130 मैच, 247 विकेट
- मिचेल जॉनसन — 153 मैच, 239 विकेट
- क्रेग मैक्डरमॉट — 138 मैच, 203 विकेट
- एडम जैम्पा — 123 मैच, 200 विकेट