भारतीय क्रिकेट के स्टार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सोमवार (23 जून) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए 23 जून का दिन बेहद खास रहा। रोहित को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
समारोह के दौरान रोहित शर्मा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस खास पल को और भी यादगार बनाने के लिए उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी समारोह में मौजूद थीं।
A highly prestigious honour for a great of the game President of India, Smt Droupadi Murmuji rashtrapatibhvn confers former TeamIndia captain Rohit Sharma ImRo45 with the Padma Shri award
pic.twitter.com/6EyffHr1A4 BCCI (BCCI) June 23, 2026