आईपीएल 2023 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) ने 148.8 प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात टाइटंस के इन फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को क्लीन बोल्ड कर दिया। नॉर्खिया ने 5वें ओवर की पहली गेंद 148.8 प्रति घंटे की रफ्तार से शार्ट लेंथ फेंकी जो टप्पा पड़ने के बाद और तेजी से निकली गिल पूरी तरह से चकमा खा गए और बोल्ड हो गए।
गिल ने आउट होने से पहले 13 गेंद में 3 चौको की मदद से 14 रन बनाये। नॉर्खिया ने इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अन्य सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी गिल की तरह ही बोल्ड कर दिया था। साहा ने 7 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। नॉर्खिया ने जिस गेंद पर साहा को बोल्ड किया उसकी गति 143.5 प्रति घंटा थी।
Shubman Gill is knocked over by a beauty of a delivery from @AnrichNortje02.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
Take a look
Live - https://t.co/tcVIlEJ3bC #TATAIPL #DCvGT #IPL2023 pic.twitter.com/2PMqQtqs4p
बता दें कि नॉर्खिया लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद नॉर्खिया भारत आए। नॉर्खिया पिछले कुछ सालों से दिल्ली के गेंदबाजी अटैक का प्रमुख हिस्सा रहे हैं, फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में रिटेन किया था।