Anshul Kamboj ने बनाया बड़ा खराब रिकॉर्ड,IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा (Image Source: X.com/Twitter)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़े अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। उन्होंने 2.4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 23.60 की इकॉनमी से 63 रन दिए।
कंबोज पारी के पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और उनकी पहली चार गेंद पर मिचेल मार्श ने लगातार चार छक्के जड़े। इसके बाद 17वें ओवर में निकोलस पूरन ने उनके खिलाफ लगातार चार गेंद पर चार छक्के जड़े।
ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज