आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शानदार लय में नजर आए। उनकी सटीक यॉर्कर्स ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को भी मुश्किल में डाल दिया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
22 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन नेट्स में जबरदस्त लय में दिखाई दे रहे हैं और अपनी खतरनाक यॉर्कर्स से बल्लेबाजों को परेशान करते दिखे।
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर लगातार सटीक यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं। उनके सामने बल्लेबाजी कर रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद भी उनकी गेंदों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए।