Arshdeep Singh 100 Wickets For PBKS: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं ऐसा करते ही वह टीम के लिए ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।
आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार (16 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में उन्होंने जैसे ही रयान रिकेल्टन का विकेट लिया, वैसे ही उनके आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 100 विकेट पूरे हो गए हैं और इतिहास रच दिया है।
Back-to-back breakthroughs
IndianPremierLeague (IPL) April 16, 2026
A century of TATAIPL wickets
Arshdeep Singh becomes the first PunjabKingsIPL bowler to reach the milestone
Updates https://t.co/Fn2dxJ4zYRTATAIPL | KhelBindaas | | arshdeepsinghh pic.twitter.com/ioOXVqbfWX
अर्शदीप सिंह अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप साल 2019 से टीम का हिस्सा रहे हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खास मुकाम हासिल किया है। इस मुकाबले में उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और फिर दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन (2) का विकेट झटककर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।