आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और पूरे सीजन के दौरान टीम कई कारणों से सुर्खियों में रही। सीजन के दूसरे हाफ में पंजाब की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई और इस खराब प्रदर्शन की वजह अर्शदीप सिंह भी रहे क्योंकि वो भी गेंद से लय में नजर नहीं आए। वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहे और अब खबरों के मुताबिक उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 सीज़न में मुश्किल दौर से गुज़रने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट की बड़े पैमाने पर सफ़ाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब किंग्स के इस तेज़ गेंदबाज़ ने इंस्टाग्राम से 200 से ज़्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिनमें विराट कोहली के साथ उनकी वो वायरल रील भी शामिल है जिसे काफ़ी शेयर किया गया था।
इस अचानक की गई सफ़ाई ने फ़ैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फैंस ने पाया कि उनकी प्रोफ़ाइल से कई फ़ोटो, रील और ब्रांड कोलैबोरेशन गायब हैं। डिलीट किए गए कंटेंट में कोहली के साथ एक मज़ेदार क्लिप भी शामिल थी, जो अपनी चुलबुली बातचीत और पर्दे के पीछे की दोस्ती की वजह से वायरल हो गई थी। ये रील क्रिकेट फ़ैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय हुई थी।
Arshdeep Singh has updated his profile picture and removed PBKS from his Instagram bio later tagged them in his bio.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 25, 2026
He’s also deleted all his PBKS-related posts. In just the last 24 hours, he removed over 240 posts, his total count dropped from 278 yesterday to just 44 today.… pic.twitter.com/AM3R2igAEX