Delhi Capitals Probable XI vs LSG: अक्षर पटेल (Axar Patel) की कैप्टेंसी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपना पहला मुकाबला बुधवार, 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपका बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
8 करोड़ 40 लाख के बॉलर को मिल सकता है डेब्यू मौका: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में भारतीय तेज गेंदबाज़ आकिब नबी को शामिल सकती है, जिन्हें ऑक्शन में उन्होंने पैसे पानी की तरह बहाकर पूरे 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। 29 साल के आकिब ने बीते समय में अपनी रफ्तार से काफी प्रभावित किया है और उनके नाम 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 156 विकेट, 36 लिस्ट ए मैचों में 56 विकेट और 34 टी20 मैचों में 43 विकेट दर्ज हैं। अगर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल किया जाता है तो ये उनका आईपीएल डेब्यू मैच होगा।
DC के लिए ये दो धुरंधर भी कर सकते हैं डेब्यू : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन में अपनी बैटिंग को मजबूत करने के लिए कई बड़े खरीदे हैं। इनमें श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (4 करोड़ में खरीदा) और साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेविड मिलर (2 करोड़ में खरीदा) भी शामिल हैं। गौर करें कि ये दोनों विदेशी खिलाड़ी भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि पथुम निसांका भी इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला मैच खेलेंगे।