SA vs AUS: कमिंस एंड कंपनी ने डरबन टेस्ट में पकड़ की मजबूत, बिना विकेट गवाए साउथ अफ्रीका पर बनाई 139 रनों की बढ़त (South Africa vs Australia 1st Test)
South Africa vs Australia, 1st Test Match Report: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 139 रनों की हो गई है। खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का मुकाबला तय समय से पहले खत्म करना पड़ा।
खेल के अंत पर निक मैडिंसन 17 रन और ट्रैविस हेड 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। जिससे मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की अहम बढ़त मिली।