Azmatullah Omarzai को अंपायर के फैसले पर नाराजगी जतना पड़ा भारी, ICC ने सुनाई बड़ी सजा (Image Source: X.Com (Twitter))
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) को शुक्रवार को ब्रेडी में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद को फटकार लगाई गई है।
अजमतुल्लाह को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने" से जुड़ा है।
इसके चलते अजमतुल्लाह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है, जो पिछले 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लंघन था।