Babar Azam ने पूरे किए 12000 T20 रन, तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Image Source: Google)
Karachi Kings vs Peshawar Zalmi: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam 12000 T0 Runs) ने गुरुवार (9 अप्रैल) को करांची के नेशनल स्टेडियम में करांची किंग्स के खिलाफ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले में पेशावर जाल्मी के लिए 51 गेंदों में नाबाद 87 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 2 छक्के जड़े।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही बाबर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पाकिस्तान के दूसरे औऱ दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर के अब टी-20 में 351 मैच की 338 पारियों में 12074 रन हो गए हैं।
पाकिस्तान के लिए उनसे पहले यह कारनामा शोएब मलिक ने ही किया, जिनके नाम टी-20 में 13571 रन दर्ज हैं।