बाबर आजम (Babar Azam T20) का शतक का इंतजाम आखिरकार खत्म हो गया है। रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले में पेशावर जालमी के लिए बाबर ने शतक लगाया। पेशावर ने 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया और जवाब में क्वेटा 137 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे बाबर की टीम ने 118 रन की बड़ी जीत हासिल की। 783 दिन के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के बल्ले से शतक आया है।
बाबर के टी-20 करियर का यह 12वां शतक है और फॉर्मेट में शतक के मामले में क्रिस गेल (22) की उनसे आगे हैं।
बाबर ने अपनी पारी के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। वह 52 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए, और सिर्फ़ एक 'डॉट बॉल' का सामना किया। T20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी बल्लेबाज़ ने 50 से ज़्यादा गेंदों का सामना किया हो और सिर्फ़ एक 'डॉट बॉल' खेली हो।