बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है जहां खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल प्रभावित रहा। मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की जोड़ी के साथ खेल को आगे बढ़ाना शुरू किया था जिसके बाद उन्होंने फिलिप्स की शानदार 87 रनों की पारी के दम पर एक बार फिर मैच में वापसी कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहली इनिंग में 180 रन बनाए हैं।
फिलिप्स ने खेली अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी
ग्लेन फिलिप्स ने ढाका की बेहद मुश्किल पिच पर न्यूजीलैंड के लिए 72 गेंदों पर 87 रन ठोके हैं। यहां क्रिकेट फैंस को फिलिप्स ने टेस्ट में टी20 क्रिकेट दिखाया है। दरअसल, फिलिप्स ने बांग्लादेश के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी करके 120.83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 गजब के छक्के भी मारे।
Take A Bow, Glenn Phillips #Cricket #NZvBAN #NewZealand #Bangladesh #GlennPhillips pic.twitter.com/mJqSraPReP
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 8, 2023