Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व गेंदबाज सदाशिव पाटिल का हुआ निधन, भारत के लिए खेला था 1 टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बोर्ड ने एक ट्वीट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 86 साल की उम्र में उन्होंने मंगलवार (15 सितंबर) को कोल्हापुर...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma September 15, 2020 • 17:57 PM
Sadashiv Patil
Sadashiv Patil (BCCI)
Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बोर्ड ने एक ट्वीट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी। 86 साल की उम्र में उन्होंने मंगलवार (15 सितंबर) को कोल्हापुर में आखिरी सांस ली। पाटिल ने भारत के लिए एक टेस्ट मैच खेला था। 

मीडियम पेसर रहे पाटिल ने 1952-53 के सत्र में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। चैंपियन मुंबई के खिलाफ हुए उस मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने 68 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इस मुकाबले को महाराष्ट्र ने 19 रन से जीता था। 

Trending


पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पोली उमरगीर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने उस मुकाबले में एक पारी और 27 रन से विशाल जीत हासिल की थी। पाटिल ने इस मैच की दोनों पारियों में 1-1 विकेट अपने खाते में डाला था।  न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए पाटिल ने सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खिचा था। उस मैच में उन्होंने 74 दन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। 

हालांकि इसके बाद पाटिल को दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र के लिए खेलना जारी रखा और वह लंकाशायर लीग में भी खेले। जहां उन्होंने दो सीजन (1959 और 1961) मिलाकर 52 मैच खेले और 111 विकेट चटकाए। 

पाटिल ने महाराष्ट्र के लिए 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 30.66 की औसत से 83 विकेट लिए और इस दौरान पारी में तीन बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया। इसके अलावा बल्लेबाजी में 27.06 की औसत से 866 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। 


Cricket Scorecard

Advertisement