आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हार का स्वाद चखा दिया। इस मैच में गिल-मिलर और अभिनव के बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद गेंदबाजों ने भी अपनी धार दिखाई। हालांकि स्पिन गेंदबाज नूर अहमद (Noor Ahmad) ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
उन्होंने कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि जिस तरह से उन्होंने ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। नूर ने ग्रीन को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। नूर ने ये गेंद फ्लैट और लेग स्टंप की तरफ डाली। वहीं ग्रीन इसको फ्लिक करना चाहते थे जिसमें वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद जाकर सीधे लेग स्टंप पर टकरा गयी।
Titans ke spin ka kamaal bemisaal
— JioCinema (@JioCinema) April 25, 2023
Noor Ahmed's trickery was too much for the #MumbaiIndians batters tonight #GTvMI #IPL2023 #TATAIPL #IPLonJioCinema | @gujarat_titans @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/TCG9XoGYXQ
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 56(34) रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा डेविड मिलर ने 46(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। अभिनव मनोहर ने भी 42(21) रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। मुंबई की तरफ से स्पिनर पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ और रिले मेरेडिथ ने एक-एक विकेट चटकाया।