Cameron Green Ruled Out, AUS vs SA 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है।
Terrible news for the Aussie allrounder: https://t.co/D0vz79VVz3 #SAvAUS https://t.co/k7ompN5sb2
— cricket.com.au (cricketcomau) October 6, 2026
ऑस्ट्रेलिया के 27 वर्षीय युवा स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी अपने अधिकारिक बयान में बताया कि ग्रीन को पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई है, जिसके चलते वह डरबन टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
ग्रीन को यह चोट दोनों टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान लगी थी। यह मैच 30 सितंबर को पॉचेफस्ट्रूम में खेला गया था। चोट के बाद से ही उनके पहले टेस्ट में खेलने को लेकर संशय बना हुआ था।