Cheteshwar Pujara Picks India's Playing XI For 1st Test Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच नवंबर के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने XI में दो शानदार ऑलराउंडर और तीन घातक तेज गेंदबाज़ चुने हैं।
नंबर-3 के लिए पसंद बने पडिक्कल: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज़ लगभग फिक्स हैं। ये जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अच्छे से उठा रहे हैं। हालांकि तीसरी पॉजिशन के लिए साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे दो दमदार ऑप्शन मौजूद हैं। यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद देवदत्त पडिक्कल हैं। 26 साल के पडिक्कल ने हर एक मौके का बखूबी फायदा उठाया है। वो 4 टेस्ट की 6 पारियों में 2 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी लागकर 418 रन बना चुके हैं।
बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद नंबर-4 की पॉजिशन के लिए कप्तान शुभमन गिल, नंबर-5 की पॉशिजन के लिए विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और नंबर-6 के लिए एक और विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल हैं। गिल और ध्रुव जिम्मेदारी से बैटिंग करके रन जोड़ते हैं, वहीं ऋषभ पंत अटैक करके विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हैं।