CPL 2021: कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स का सामना बारबाडोस रॉयल्स के साथ हुआ। इस मैच में सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पर टिकी हुई थीं। गेल इस मैच में तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन फिर भी उनके द्वारा लगाया गया एक छक्का सुर्खियों मे रहा।
क्रिस गेल ने अपने इस छक्के से शीशा तोड़ दिया। यह वाक्या जेसन होल्डर द्वारा फेंके जा रहे 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर घटा। जेसन होल्डर की सीधी गेंद पर क्रिस गेल हल्का सा आगे बढ़े और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। क्रिस गेल के इस छक्के को देखकर कमेंटेटर ने कहा कि ये गेंद जहां हम बैठे हैं ठीक उसके नीचे वाली खिड़की पर लगी है।
बाद में स्लो मोशन में देखने पर पता चला कि क्रिस गेल के इस विस्फोटक छ्क्के से खिड़की के नीचे का शीशा टूट गया है। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने इस मैच में केवल 1 ही छक्का लगाया था। गेल ने 9 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से केवल 12 रन बनाए थे।
Chris Gayle shatters glass with the only six he smashed In The CPL Last Night!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) August 27, 2021
.
.#CPL #CPL2021 #ChrisGayle #cricket pic.twitter.com/JYLCHMA4Qe