Advertisement

'ना पत्नी साथ और ना ही बेटा', शिखर धवन ने खुदके लगाया रंग; अकेले खेली होली

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हाल ही में तलाक हुआ है। शिखर धवन ने आयशा संग 2012 में शादी की थी। होली के खास मौके पर शिखर धवन को अकेले होली खेलते हुए देखा गया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 18, 2022 • 17:46 PM
Cricketers Celebrate Holi Shikhar Dhawan Happy Holi 2022
Cricketers Celebrate Holi Shikhar Dhawan Happy Holi 2022 (Shikhar Dhawan Happy Holi 2022)
Advertisement

होली के पावन अवसर पर समस्त भारत वासी जमकर इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी होली के इस खास मौके पर फैंस को बधाई दी है। शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। वहीं इस खास मौके पर पहली बार शिखर धवन थोड़ा बुझे-बुझे नजर आए। शिखर धवन को वीडियो में अकेले ही होली खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही शिखर धवन ने अकेले होली खेलने की वजह भी बताई है।

शिखर धवन ने कहा, 'आप सबको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं क्वारंटीन में हूं तो यहां किसी का आना अलाउड नहीं है तो मैं होली खुदके ही साथ खेलूंगा।' इतना कहते ही शिखर धवन खुदके रंग लगाने लगते हैं। इसके बाद शिखर धवन कहते हैं, 'ये रंग आप सभी के जीवन में खुद तरक्की लाए।'

Trending


शिखर धवन के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी जिसके चलते एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई पत्नी के जाने के बाद कितने अकेले हो गए हैं अपने शिखर भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हंसते हुए चेहरे का मतलब ये नहीं कि बंदे के दिल में कोई तकलीफ नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है फिर भी हैप्पी होली।'

बता दें कि कुछ वक्त पहले ही शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी को तलाक दिया है। शिखर धवन ने 2012 में आयशा के साथ शादी की थी। आयशा की पहली शादी से 2 बेटियां भी हैं जिन्हें शिखर अपनी ही बेटी की तरह प्यार करते थे। वहीं शिखर और आयशा के एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा होली के मौके पर पत्नी रितिका से भिड़े

आयशा से तलाक के बाद शिखर धवन का नन्हा बेटा जोरावर अपनी मां के साथ ही रहता है। शिखर धवन जोरावर के बेहद करीब हैं हर होली पर उन्हें अपने बेटे संग जमकर मस्ती करते हुए देखा जाता है। ये शिखर धवन के लिए ऐसी होली है जिसमें उनका बेटा और पत्नी दोनों ही उनके साथ नहीं हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement