CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास शुक्रवार(3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मौजूदा सीजन के पहले मैच में सैमसन का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 6 रन ही बना पाए। यह चेन्नई के लिए सैमसन का डेब्यू मैच था।
सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 331 मैच की 314 पारियों में 396 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में वह चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
सैमसन ने आईपीएल में 178 मैच की 173 पारियों में 4710 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 64 रन बनाने में कामयाब होते हैं को आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस को पछाड़कर 13वें नंबर पर आ जाएंगे। डु प्लेसिस के नाम 154 मैच की 147 पारियों में 4773 रन दर्ज हैं।