संजू सैमसन CSK के लिए डेब्यू मैच में रच सकते हैं इतिहास, T20 में भारत के 3 क्रिकेटर ने ही किया है ऐस (Image Source: X.Com (Twitter))
RR vs CSK: स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करेंगे। चेन्नई के कप्तान पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि सैमसन उनके साथ मिलकर पारी की शुरूआत करेंगे। सैमसन के पास इस मैच में कुछ खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।
टी-20 में 400 छक्के
सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 330 मैच की 313 पारियों में 396 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में वह चार छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो इस फॉर्मेट में 400 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।