टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम CSK के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की नन्ही बेटी जीवा भी पापा की ही तरह फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। 7 साल की जीवा (ziva dhoni) धोनी से जुड़े वीडियो या तस्वीरें अक्सर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट होते रहते हैं। इस बीच जीवा धोनी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट हुआ जिसमें नन्ही जीवा मां गंगा की गोद में खुशी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। धोनी की बेटी जीवा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। अब तक इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ही 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जीवा धोनी का ये वीडियो काफी प्यारा है। वीडियो के बैकग्राउंट में वासुदेव कृष्ण की बांसुरी बज रही है जिसमें जीवा डूबी हुईं नजर आ रही हैं। वहीं मां गंगा के पवित्र जल के साथ बड़े ही प्यार और आदर भाव के साथ जीवा खेलते हुए नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी की बेटी का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा हो।
