Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : 'जलपरी' बनी धोनी की बेटी जीवा, स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बेशक कम एक्टिव रहते हैं लेकिन माही की बेटी ज़ीवा और पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साक्षी और बेटी जीवा को अक्सर वीडियो और तस्वीरें साझा करते...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav February 04, 2022 • 17:03 PM
Cricket Image for VIDEO : 'जलपरी' बनी धोनी की बेटी जीवा, स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल
Cricket Image for VIDEO : 'जलपरी' बनी धोनी की बेटी जीवा, स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल (Image Source: Google)
Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बेशक कम एक्टिव रहते हैं लेकिन माही की बेटी ज़ीवा और पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साक्षी और बेटी जीवा को अक्सर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए देखा गया है। इसी कड़ी में ज़ीवा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

जीवा 6 फरवरी को अपना 7वां जन्मदिन मनाने वाली हैं लेकिन इस जन्मदिन से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। इस वीडियो में ज़ीवा को जलपरी की तरह स्विमिंग करते हुए देखा जा सकता है।

Trending


गुलाबी रंग का स्विमसूट और तैराकी वाला चश्मा पहने हुए ज़ीवा काफी क्यूट लग रही हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो से पहले उन्होंने ऑरेंज कलर के प्रिंट पैटर्न के साथ क्यूट स्विमसूट में भी पोज दिया था। ज़ीवा के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर भी कर रहे हैं।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

वहीं, अगर माही की बात करें तो धोनी एक बार फिर से सीएसके की जर्सी में नजर आने वाले हैं। 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन में धोनी की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है क्योंकि एक बार फिर से चेन्नई की नई टीम बनाने में धोनी की दिमाग कारगर साबित हो सकता है।


Cricket Scorecard

Advertisement