Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021 से ठीक पहले माता के दर्शन करने पहुंचे 'थाला धोनी', देखें खूबसूरत तस्वीर

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एम एस धोनी की एक झलक पाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिग्गज क्रिकेटर धोनी भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए हर साल रांची के देवरी मंदिर जाते हैं।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma February 28, 2021 • 11:36 AM
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni Pays Visit To Dewri Temple Ahead Of Ipl 2021 Watch Pics
Cricket Image for Csk Captain Ms Dhoni Pays Visit To Dewri Temple Ahead Of Ipl 2021 Watch Pics (Image Source: instagram)
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी एम एस धोनी की एक झलक पाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। दिग्गज क्रिकेटर धोनी माता के दर्शन के लिए हर साल रांची के देवरी मंदिर जाते हैं। उन्होंने इस वर्ष भी इस परंपरा को जारी रखा और उन्हें देवरी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।

धोनी ने अपने बचपन के दोस्त ​​चित्तू के साथ पवित्र स्थान की यात्रा की। धोनी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा तैनात की गई थी। क्रिकेट के महानायक की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक क्षेत्र के बाहर इकट्ठे हो गए। धोनी ने फैंस की उपस्थिति और प्यार को खुले दिल से स्वीकार किया और कुछ लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी क्लिक करने के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिया। 

Trending


एमएस धोनी को आखिरी बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल सीजन 13 में हिस्सा लेते हुए देखा गया था। हालांकि वह सीजन धोनी और सीएसके दोनों के लिए काफी खराब रहा और वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। सुपर किंग्स 14 में से सिर्फ 6 गेम जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे-आखिरी स्थान पर रही थी।

फिलहाल आईपीएल 2021 में एक बार फिर फैंस धोनी को सीएसके से खेलते हुए देखेंगे। इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि शायद यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज का आखिरी आईपीएल हो और इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले लें। फिलहाल फैंस मैदान पर धोनी को एक बार फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement