DC vs RCB: Virat Kohli इतिहास रचने से 11 रन दूर,दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये महारिकॉर् (Image Source: AFP)
DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा।
9000 आईपीएल रन
कोहली ने आईपीएल में 274 मैच की 266 पारियों में 39.95 की औसत और 133.76 की स्ट्राईक रेट से 8989 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ अगर वह 11 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।