KL Rahul ने तोड़ा एबी डी विलियर्स रिकॉर्ड,IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने (Image Source: X.com/Twitter)
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (17 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 42 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड
आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में केएल राहुल टॉप पर पहुंच गए हैं। राहुल के राजस्थान के खिलाफ 19 पारियों में 9 पचास प्लस स्कोर हो गए औऱ इस लिस्ट में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा।