Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी ने जेएससीए स्टेडियम में खेला बिलियर्डस

29 सितंबर। विश्व कप के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के स्टेडियम में बिलियर्डस खेलते हुए देखा गया। धोनी ने इस...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat September 29, 2019 • 17:55 PM
धोनी ने जेएससीए स्टेडियम में खेला बिलियर्डस Images
धोनी ने जेएससीए स्टेडियम में खेला बिलियर्डस Images (Twitter)
Advertisement

29 सितंबर। विश्व कप के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के स्टेडियम में बिलियर्डस खेलते हुए देखा गया। धोनी ने इस साल हुए विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था और सेना के साथ भी कुछ समय बिताया था। उन्हें जेएससीए के इंडोर कैम्पस में आराम करते हुए देखा गया।

हाल में धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें सड़कों पर गली क्रिकेट खेलते हुए देखा गया। उन्होंने अपनी नई जीप ग्रैंड चेरोकी भी चलाई।

Trending


धोनी ने रोड पर अपनी लाल रंग की जीप घुमाई और स्थानीय लोगों ने खड़े होकर अपने हीरो को देखा। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी इस साल नवंबर से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे।

वह वेस्टइंडीज के दौर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले थे। ब्रेक के बढ़ने का मतलब है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी और बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं लेंगे। वह दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में उपलब्ध होंगे।


Cricket Scorecard

Advertisement