Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी के कारण युवराज सिंह वर्ल्ड कप टीम में नहीं- योगराज सिंह

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है कि वर्ल्ड कप 2015 में भारतीय टीम में

Advertisement
yuvraj singh
yuvraj singh ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Nov 30, -0001 • 12:00 AM

17 फरवरी, दिल्ली(Cricketnmore) युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए बयान दिया है कि वर्ल्ड कप 2015 में भारतीय टीम में युवराज को जगह नहीं मिलने के पिछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चुने जाने के समय ये कयास लगाए जा रहे थे कि रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए शानदार परफॉर्मेंस करने के कारण युवराज सिंह को वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में मौका मिल सकता  है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
November 30, -0001 • 12:00 AM

जरूर पढ़े⇒आईपीएल 8 नीलामी : कौन बिका,कौन नहीं

Trending

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के अनुसार भारतीय कप्तान धोनी के कहने पर ही भारतीय चयनकर्ताओं ने युवराज को वर्ल्ड कप के टीम में नही लिया। योगराज सिंह ने कहा कि टीम में नहीं लिए जाने का कारण धोनी और युवराज के बीच अच्छे संबंध में नहीं होना है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि धोनी की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप जीते पर धोनी का यह रवैया बेहद ही शर्मनाक है। योगराज सिंह ने आगे कहा कि मेरा बेटा कैंसर के बावजूद देश के लिए खेलता रहा था।

वैसे युवराज सिंह ने अपने पिता के बयान पर सफाई देते हुए ट्वीट किया कि “हर माता पिता की तरह मेरे पिता भी भावनाओं में बह गए, मैंने हमेशा धोनी की कप्तानी में खेलना पसंद किया और आगे भी करता रहूंगा।“
गौरतलब है कि आईपीएल 8 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ रूपये में खरीदा है।

 

Advertisement

TAGS
Advertisement