ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाने के बाद पाकिस्तान यह सीरीज हार चुकी है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में मिली 194 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम में बड़ा फेरबदल किया है।
PCB ने सोमवार (31 अगस्त) को बर्मिंघम टेस्ट के लिए नई स्क्वाड का ऐलान किया। टीम में कुल सात खिलाड़ियों को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा को टीम से बाहर किए जाने के रूप में हुआ है।
इन तीनों के अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को भी आखिरी टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों की जगह टीम मैनेजमेंट ने कुछ नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है।