England vs Sri Lanka 3rd T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (19 सितंबर) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 18.5 ओवर में 124 रन पर ही मेहमान टीम की पारी समेट दी।
श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम की ओर से कुछ संघर्ष दिखाते हुए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि पांचवे नंबर के बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस ने 28 गेंदों में 35 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा अन्य 9 बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाए।