Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोएसा पाए गए ICC के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघन के दोषी 

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोएसा (Nuwan Zoysa) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के भ्रष्टाचार रोधी तीन नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। भ्रष्टाचार-रोधी स्वतंत्र अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें...

IANS News
By IANS News November 19, 2020 • 22:59 PM
 Nuwan Zoysa
Nuwan Zoysa (Image Credit: Twitter)
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोएसा (Nuwan Zoysa) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के भ्रष्टाचार रोधी तीन नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। भ्रष्टाचार-रोधी स्वतंत्र अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें जोएसा को दोषी पाया गया। गुरुवार को इस बात की जानकारी दी गई। आईसीसी ने बताया है कि इस मामले में सजा का ऐलान बाद में किया जाएगा।

बाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज पर यह आरोप नवंबर-2018 में लगे थे और वह दोषी पाए गए थे। उन्होंने इस मामले की सुनवाई अदालत में कराने के अपने अधिकार का उपयोग किया था।

Trending


जोएसा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट और 95 वनडे खेले हैं। उन्हें मैच के परिणाम को प्रभावित करने, एसीयू को जानकारी न देने और भ्रष्टाचार का प्रस्ताव मिलने की जानकारी न देने का आरोप।

जोएसा पर आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से भी 2017 में अबू धाबी में खेली गई टी-10 लीग में उसके चार नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाए हैं।

जोएसा निलंबित रहेंगे और उनकी सजा का ऐलान बाद में किया जाएगा।


Cricket Scorecard

Advertisement