धोनी ने IPL में सबसे तेज पूरा किया अनोखा शतक, एक साथ तोड़ा रैना,डी विलियर्स और पोलार्ड का रिकॉर्ड (Image Source: Google)
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
धोनी आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे तेज 100 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने जयदेव उनादकट के खिलाफ 100 रन सिर्फ 42 गेंद में पूरे कर लिए हैं।
बता दें कि इस मुकाबले में धोनी ने उनादकट के खिलाफ 7 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौकों, एक छक्का जड़ा और तीन रन भागकर पूरे किए। इसमें से 16 रन उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी 4 गेंदों में बनाए।