MS Dhoni (IANS)
नई दिल्ली, 7 जुलाई | बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने कहा है कि उन्हें हमेशा से विश्वास था कि महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा करेंगे और नाम कामाएंगे। मोरे की उम्मीदों पर धोनी पूरी तरह से खरे उतरे और न सिर्फ वह दुनिया के महान फिनिशर बने बल्कि भारत को दो विश्व कप दिला सफल कप्तानों में नाम लिखवाया।
धोनी मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मोरे ने आईएएनएस से बात करते हुए धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा, "उनमें हमेशा से प्रतिभा थी। उनमें कुछ विशेष था। जब आप भारतीय टीम के लिए खेलते हो और अच्छा करते हो तो आप स्टार बन जाते हो। यही उन्होंने किया। उन्हें प्रदर्शन करने का मंच दिया गया और उन्होंने उसे दोनों हाथों से भुनाया।"