भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। खबर है कि जहीर खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge) प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में विराट-अनुष्का के बाद फैंस के लिए इस साल यह दूसरी गुड न्यूज है। जहीर और सागरिका वर्तमान में UAE में हैं जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन चल रहा है। जहीर मुंबई इंडियंस (MI) के साथ जुड़े हुए हैं।
जहीर और सागरिका की तरफ से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर और सागरिका के दोस्तों ने इस खुशखबरी के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फैन्स के साथ जल्द पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की थी।
बता दें कि जहीर खान और सागरिका घटगे ने नवंबर 2017 में शादी की थी। जहीर खान ने 7 अक्टूबर को अपनी पत्नी सागरिका और मुंबई इंडियंस के अन्य साथियों के साथ अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। फ्रेंचाइजी ने सेलिब्रेशन के वीडियो को आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया था। सेलिब्रेशन के दौरान, क्रिकेटरों और सहयोगी स्टाफ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की जमकर तारीफ की थी।