Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौतम गंभीर से दीपिका ने कहा,'तीरंदाजी मैदान को क्रिकेट ग्राउंड मत बनाओ'

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था। गौतम गंभीर ईस्ट दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड को क्रिकेट का मैदान बनवा

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 09, 2021 • 12:45 PM
Cricket Image for Gautam Gambhir Reacts To Archer Deepika Kumari Appeal
Cricket Image for Gautam Gambhir Reacts To Archer Deepika Kumari Appeal (Image Source: Google)
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने ईस्ट दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था। गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा था, 'विज्ञापन, इरादे और कड़ी मेहनत की जगह नहीं ले सकते। ईस्ट दिल्ली अब क्रिकेट के लिए तैयार है।' इस ट्वीट पर भारतीय तीरंदाज दीपाकी कुमारी ने रिएक्ट किया है।

दीपाकी कुमारी ने गौतम गंभीर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, '2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में मैं दीपिका इसी मैदान पर बनी हूं। प्लीज़ इस तीरंदाजी के मैदान को क्रिकेट ग्राउंड ना बनाएं। ये एशिया के सबसे बेहतरीन तीरंदाजी मैदानों में से एक है। यहां पर इंटरनेशनल स्तर के तीरंदाजी टूर्नामेंट्स करवाए जा सकते हैं।' 

Trending


दीपिका कुमारी ने अपने इस ट्वीट में PM मोदी, अनुराग ठाकुर के अलावा पूर्व खेल मंत्री किरन रिजीजू को भी टैग किया था। गौतम गंभीर ने बाद में एक अन्य ट्वीट में इस मुद्दे पर सफाई देते हुए लिखा, 'सच्चाई सामने रखते हुए कहूंगा कि यमुना स्पोर्ट्स ग्राउंड को बदला नहीं गया है। इसे सिर्फ अपग्रेड किया गया है। तीरंदाजी और बाकी सभी खेल पहले की तरह ही यहां होते रहेंगे। खुद एक खिलाड़ी होने के नाते, किसी भी चीज को किसी भी खिलाड़ी के विकास में बाधा नहीं बनने दूंगा।' 

जिसके बाद दीपिका कुमारी ने गौतम गंभीर का शुक्रिया करते हुए लिखा, 'तीरंदाज़ी स्टेडियम को कोई नुकसान नहीं होगा। इसका आश्वासन देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया गौतम सर। हम आपके कन्सर्न के लिए खुश हैं और आशा करते हैं कि आपके आशीर्वाद से तीरंदाजी और आगे बढ़ेगी।' दीपिका के अलावा भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने भी गौतम गंभीर को शुक्रिया कहा था।


Cricket Scorecard

Advertisement