पिछले कुछ सालों में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ कहा गया लेकिन लगता है कि इतने सालों से हमें सोशल मीडिया पर जो भी कुछ देखने को मिला वो सिर्फ और सिर्फ बकवास था क्योंकि टीम इंडिया के 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद है। अब भारत के कोच गंभी सोशल मीडिया पर जो देखने को मिला उसने ये साफ कर दिया कि इन दोनों के बीच रिश्तों में कोई खटास नहीं है।
धोनी रविवार को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने पहुंचे हुए थे। धोनी ने फाइनल में भारत की 96 रन से जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने गंभीर से थोड़ा और मुस्कुराने की अपील की। धोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सपोर्ट स्टाफ को और दुनिया भर में इंडियन क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कान के साथ इंटेंसिटी एक किलर कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। एन्जॉय करो दोस्तों, बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।"
धोनी के इस पोस्ट पर गंभीर का भी रिएक्शन आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गंभीर ने धोनी के कमेंट का जवाब देते हुए कहा, "और मुस्कुराने की क्या वजह है, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।"
Look what all the World Cup win has given us. A heartwarming Thala x Gauti moment on Instagram. We have seen it all! pic.twitter.com/CHlpgZBkkL
— Mama (@SriniMaama16) March 9, 2026