Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राहम ओनियंस ने चुनी अपनी ऑलटाइम XI, केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

इंग्लैंड के गेंदबाज ग्राहम ओनियंस (Graham Onions) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। ग्राहम ओनियंस ने अपनी टीम में केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma August 11, 2021 • 12:40 PM
Cricket Image for Graham Onions All Time Xi Hussey Pietersen And Flintoff In His List
Cricket Image for Graham Onions All Time Xi Hussey Pietersen And Flintoff In His List (Image Source: Google)
Advertisement

इंग्लैंड के गेंदबाज ग्राहम ओनियंस (Graham Onions) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट मैच और 4 वनडे खेल चुके 38 साल के इस गेंदबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। ग्राहम ओनियंस की टीम में 4 इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

ग्राहम ओनियंस ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ग्राहम ओनियंस की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में नंबर 7 पर नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी ग्राहम ओनियंस की टीम में शामिल नहीं है।

Trending


ग्राहम ओनियंस की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने ब्रायन लारा और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गजों को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। ग्राहम ओनियंस ने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के भरोसेमंद बल्लेबाज माइकल हसी को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है ग्राहम ओनियंस की ऑल टाइम इलेवन टीम: माइकल डे वेनटू ( ऑस्ट्रेलिया), माइकल हसी, कुमार संगकारा, केविन पीटरसन, जैक कैलिस, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, डेरने गफ, डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन।


Cricket Scorecard

Advertisement