भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए सुपर-12 राउंड के अंतिम मुकाबले में मैदान पर अनोखी घटना देखने को मिली। दरअसल, लाइव मैच के दौरान भारत का तिरंगा हाथों में लिए युवा भारतीय फैन मैदान पर आ जाता है। ये लड़का किसी को नुकसान ना पहुंचाए इस कारण सिक्योरिटी का एक बंदा उसपर टूट पड़ता है। सिक्योरिटी गार्ड लड़के के पैरों पर जंप मारकर उसे गिरा देता है। वहीं लड़का उठ पाता कि इससे पहले दूसरा सिक्योरिटी गार्ड आकर उस लड़के पर काबू पाता है।
# रोहित शर्मा से नहीं देखा गया फैन को दर्द से तड़पते
मैदान से लड़के को जल्दी बाहर ले जाने के चक्कर में लड़के के हाथ से भारतीय तिरंगा गिर जाता है। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड खुद झंडा उठाता है और लड़के को मैदान से बाहर ले जाने के लिए कदम बढ़ाता है। भारतीय फैंस को दर्द से तड़पता देखकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रहा नहीं जाता और वो खुद स्पॉट पर आ जाते हैं।