RCB vs GT: क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में, Sai Sudharsan बना सकते हैं IPL में सबसे तेज 2000 रन (Image Source: AFP)
RCB vs GT; गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन (B Sai Sudharsan) से पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।
2022 में डेब्यू करने वाले सुदर्शन ने भी तक 46 पारी में 45.90 की औसत औऱ 145.84 की स्ट्राईक रेट से 1928 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक औऱ 13 अर्धशतक जड़े हैं। सुदर्शन अगर इस मैच में 72 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में पारियों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
फिलहाल यह कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 48 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे किए थे।