W,W,W,W: Rashid Khan ने रचा इतिहास,एक साथ तोड़ा सुनील नारायण और रविंद्र जडेजा का खास रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। अपने कोटे के चार ओवर में उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सुनील नारायण को छोड़ा पीछे
आईपीएल में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा बार पारी में तीन या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में राशिद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 18वीं बार यह कारनामा कर सुनील नारायण,अमित मिश्रा और रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा है। इस लिस्ट में अब युजवेंद्र चहल ही उनसे आगे हैं।
Most 3-wicket hauls in IPL history
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) May 9, 2026
◎ 25: Jasprit Bumrah
◎ 23: Yuzi Chahal
◎ 21: Bhuvneshwar Kumar
◎ 19: Lasith Malinga
18: Rashid Khan