इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम का मिज़ाज कैसा रहने वाला है।
अहमदाबाद में मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान काफी अच्छा है। आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। क्रिकेट के लिहाज़ से ये एक गर्म शाम होगी, जिसमें तापमान लगभग 32°C रहने का अनुमान है। 10 से 15 km/h की रफ़्तार से चलने वाली हल्की हवाओं का खेल पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा। जाहिर है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे मैच बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
गौरतलब है कि IPL के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली (44 गेंदों पर 81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।