कोलकाता, 7 जुलाई| पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी न केवल विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं बल्कि वह एक खतरनाक बल्लेबाज भी हैं, जिन्हें ऊपर बल्लेबाजी करना चाहिए। भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। धोनी ने गांगुली की कप्तानी में ही अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। धोनी भारत के लिए अपनी कप्तानी में सभी आईसीसी खिताब जीतने वाले पहले कप्तान हैं।
भारत के टेस्ट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत के दौरान जब गांगुली से पूछा गया कि आपके शब्द से माही भाई को भारतीय टीम में जगह मिला और बाकी सब इतिहास है। क्या यह मिथक है या वास्तविकता है?
गांगुली ने जवाब देते हुए कहा, " यह सच है, लेकिन यह मेरा काम नहीं है। यह हर कप्तान का काम है..सर्वश्रेष्ठ को चुनो और सर्वश्रेष्ठ टीम बनाओ। आप अपनी प्रवृत्ति से जाते हैं। आप उस खिलाड़ी के विश्वास पर चलते हैं जो आप पर विश्वास करेगा। मुझे खुशी है कि भारतीय क्रिकेट को महेंद्र सिंह धोनी मिला क्योंकि वह अविश्वसनीय है। वह दुनिया के महान फिनिशरों में से एक हैं।"