MS Dhoni Chennai Super Kings (Image Credit: Twitter)
चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को आईपीएल-13 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को सात रनों से हरा दिया।
इस मैच में धोनी अंत तक खड़े रहे लेकिन नाबाद 47 रन बनाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला पाए वो भी तब जब आखिरी ओवर एक युवा गेंदबाज अनुभवहीन अब्दुल समद के पास था। मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहे थे।
इस बीच धोनी को थकान के कारण काफी परेशान होते हुए भी देखा गया।
धोनी ने कहा, "मैं काफी गेंदों को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था, शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। मैदान को देखते हुए यह दिमाग में चल रहा था।"